Saturday, March 3, 2018

यहां विसर्जित होंगी Sridevi की अस्थियां, रामेश्वरम पहुंचे बोनी कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की अस्थियां शनिवार को रामेश्वरम में विसर्जित की जाएगी। खबरों की मानें तो श्रीदेवी के हसबैंड बोनी कपूर कलश में अस्थियां लेकर यहां पहुंच गए हैं। श्रीदेवी का जन्म तमिलनाडु में हुआ था इसलिए रामेश्वरम में उनकी अस्थियां विसर्जित की जा रही हैं। बता दें कि श्रीदेवी का 24 फरवरी को दुबई की एक होटल में निधन हो गया था। 
रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीदेवी की दुबई की एक होटल के बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी। उनका पार्थिव शरीर 27 फरवरी को मुंबई लाया गया था और 28 फरवरी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बाद बोनी कपूर ने सभी आभार माना था। उन्होंने कहा था 'मैं अपने परिवार, दोस्तों, शुभचिंतकों और श्रीदेवी के फैन्स का आभारी हूं, जो हमारे साथ खड़े रहे'। उन्होंने कहा था कि 'मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे अर्जुन और अंशुला का सहयोग और प्यार मिला। वे मेरे, खुशी और जाह्नवी के लिए मजबूत स्तम्भ रहे'।

श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत चार साल की उम्र में की थी। उन्होंने साउथ की फिल्मों के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने अपने करियर में 300 फिल्मों में काम किया था। श्रीदेवी की आखिरी फिल्म 'मॉम' (2017) थी। वे शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जीरो' में भी कैमियो करतीं नजर आएंगी।

No comments:

Post a Comment

Advertisement

Follow Us